
रीवा, 12 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार नगर निगम कार्यालय रीवा एवं सभी जोन कार्यालयों में नेशनल लोक अदालत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। निगम कार्यालय में शिविर का शुभारंभ निगम आयुक्त श्री अक्षत जैन द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।*
*निगम आयुक्त श्री अक्षत जैन ने शहरवासियों से अपील की है कि नेशनल लोक अदालत में बकाया संपत्तिकर एवं जलकर पर दी जा रही विशेष छूट का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने बकाया कर का भुगतान कर राहत प्राप्त करें। उन्होंने करदाताओं से अपील की कि वे आज ही लोक अदालत शिविर में पहुंचकर इस विशेष छूट का लाभ उठाएं।*
