
बुरहानपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों की जनसेवा,सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन.जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को विकसित भारत.2047 के संकल्प से जोडऩे के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ष्सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत सेवा, स्वच्छता, रक्तदानए श्रमदान, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और जनभागीदारी से जुड़ी 25 प्रकार की सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बुरहानपुर में अभियान को प्रभावी बनाने विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
यह बात विधायक,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री और 26 मई 2014 को देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा की जो यात्रा प्रारंभ कीए वह 7 अक्टूबर 2026 को 25 वर्ष पूर्ण करेगी। यह केवल राजनीतिक यात्रा नहीं,बल्कि निरंतर जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसी भाव को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने के लिए इस वर्ष एक माह का सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है।
प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी,उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, जिला महामंत्री चिंतामन महाजन,ईश्वर चौहान,जिला टोली के मनोज टंडन,जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पूर्वे,किशोर पाटिल, संभाजीराव सगरे,धनराज महाजन, आशीष शुक्ला,एजाज अशरफी, हेमेन्द्र महाजन, विजय शेवाड़े, गौरव शिवहरे,अरूण सूर्यवंशी,दुर्गेश शर्मा, भरत रावल, वैभव महाजन,नितीन महाजन,चिंटू राठौर,रवि काकड़े सहित जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला.जनपद पंचायत सदस्यगण, पार्षदगण,जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
बुरहानपुर में बनी विशेष कार्ययोजना :- श्रीमती चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर में अभियान को केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रखा जाएगा,बल्कि हर जरूरतमंद तक सेवा पहुंचाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिले के प्रत्येक बूथ, शक्ति केंद, ग्राम और नगरीय क्षेत्र में सेवा गतिविधियों को जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है। जरूरत को पहचानना,जरूरतमंद तक पहुंचना और उसकी जरूरत पूरी करना। स्वास्थ्य विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग,आयुष तथा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक और मैदानी अमले के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच बनाई जाएगी। जिसे उपचार या ऑपरेशन की आवश्यकता होगी,उसका उपचार कराया जाएगा और जिसकी जो आवश्यकता होगी,उसे आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
स्वास्थ्य,पोषण और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर:-अभियान में बाल विकासए महिला सशक्तिकरण,बाल स्वास्थ्य और पोषण को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जाएगा,जिन्हें उपचार अथवा ऑपरेशन की आवश्यकता है और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जाएगा। विद्यालयों में कृमिनाशक अभियान को प्रभावी बनाया जाएगा। बच्चों में पोषण एवं हीमोग्लोबिन की स्थिति सुधारने के लिए परिवारों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया जाएगा। कुपोषण से प्रभावित बच्चों के घरों में नीम एवं नींबू के पौधे लगाने जैसी गतिविधियों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों पर माताओंए गर्भवती महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्यए पोषण एवं महिला कल्याण योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
17 सितंबर को आशीर्वाद का दीप, एक माह आयोजन
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को ष्सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रदेशभर में रक्तदान शिविर आयोजित होंगे और शाम 7 बजे सभी 71,930 बूथों पर ष्आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित किया जाएगा। यह दीप 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति कृतज्ञता और विकसित भारत.2047 के सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगा। अभियान के दौरान विद्यालयों में ष्मेरे सपनों का भारत,गांव.गांव ष्नमो सेवा.अनकही कहानियां,शक्ति केंद्रों पर ष्सेवा की कहानी,सार्वजनिक स्थलों पर ष्सेवा के रंग.राष्ट्र के संग,7 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा तथा युवाओं और नवाचार से जुड़े सेवा फस्र्ट इनोवेशन चौलेंज सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल 25 वर्षों की उपलब्धियों को बताना नहीं,बल्कि सेवा की भावना को समाज की शक्ति बनाना है। बुरहानपुर में विशेष कार्ययोजना के साथ प्रयास रहेगा कि अभियान के माध्यम से सेवा सीधे जरूरतमंद तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक विकसित भारत.2047 के संकल्प में अपनी भूमिका निभाए। 25 प्रकार की सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक:- श्रीमती चिटनिस ने बताया कि सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 25 प्रकार की सेवा गतिविधियां संचालित होंगी। प्रत्येक नागरिक कम से कम 25 मिनट श्रमदान कर अपनी भागीदारी दर्ज करा सकेगा। रक्तदान, स्वच्छता, श्रमदान, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसी गतिविधियों में युवा, महिलाएं,वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ताए कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि सहभागी होंगे। इसी क्रम में सेवा सेतु के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोडऩे के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।
