पीटीर आर से दो वर्ष बाद आज एक और बाघिन पी.234.23.22 को भेजा गया माधव राष्टीय उद्यान शिवपुरी 

सुरेश पाण्डेय पन्ना

आज पन्ना टाइगर रिजर्व से बाघिन पी.234.23.22 को सफलता पुर्वक टेक्युलाइज कर माधव राष्टीय उद्यान शिपुरी के लिए प्रातः आठ बजे रवाना किया गया । क्षेत्र संचालक पन्ना अंजना सुचिता तिर्की से हासिल जानकारी के अनुसार उपरोक्त बाधिन को प्राप्त करने के लिए माधव राष्टीय उद्यान शिवपुरी से वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ0 जितेन्द्र जाटव ,परिक्षेत्र अधिकारी रूप कुमार दीक्षित तथा अन्य वनरक्षक आए हुए थे । पी टी आर के डॉ0 नितिन गुप्ता द्वारा निश्चेतना की कार्यवाही फील्ड डायरेक्टर की उपस्थिति में की गयी तथा प्रातः आठ बजे रेस्क्यू वाहन द्वारा उक्त बाघिन को माधव राष्टीय उद्यान शिवपुरी के लिए रवाना किया गया । पन्ना टाइगर रिजर्व की ओर से राजवेन्द्र मिश्रा अधीक्षक केन घड़ियाल अभ्यारण्य के नेत्रत्व में रेंजर वफर को रेस्क्यू दल के साथ भेजा गया है । ज्ञात हो मार्च 2023 में भी एक बाघिन 141.12 को माधव राष्टीय उद्यान भेजा गया था दो वर्ष में पीटीआर से भेजी जाने वाली यह दूसरी बाघिन है ।

Next Post

हितानंद ने ग्वालियर में ली भाजपा की समीक्षा बैठक

Mon Mar 10 , 2025
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सोमवार की शाम ग्वालियर में ग्वालियर चंबल संभाग की बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर आजीवन सहयोग निधि अभियान के प्रदेश प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा, संभाग प्रभारी विजय दुबे, पूर्व सांसद आलोक संजर, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया उपस्थित थे। हितानंद ने […]

You May Like