4 लाख रुपए का एमडी ड्रग्स जब्त पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

भोपाल। हनुमानगंज थाना पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास मिले 4 लाख रुपए के एमडी ड्रग को जब्त किया गया है. पुलिस उपायुक्त जोन 3 भोपाल आयुष गुप्ता की अगुवाई में पुलिस ने कार्रवाई की.

पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म न. 06 की तरफ आरोपी अखरार खान (50) निवासी जहांगीराबाद मादक पदार्थ के साथ खड़ा है. अखरार खान की तलाशी लेने पर एमडी ड्रग(स्वापक औषधि) होना पाया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया. आरोपी के कब्जे से मिले 37 ग्राम एमडी ड्रग, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए को जब्त किया गया. आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहा था. उसे कोर्ट में पेश किया गया.

Next Post

डैम में मिला मूकबाधिर युवक का शव, युवक ने लगाई फांसी

Mon May 11 , 2026
भोपाल। पिपलानी इलाके में हथाईखेड़ा डैम में डूबने से एक 40 साल के मूकबाधिर युवक की मौत हो गई. इस क्षेत्र में एक 34 साल के एक शादीशुदा युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी […]

You May Like