कोतवाली पुलिस ने टांगी से हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सीधी। जानलेवा हमले के प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टांगी से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुजीत कड़वे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जानलेवा हमले के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया । पुलिस के अनुसार

दिनांक 17 अगस्त 2026 को फरियादिया श्रीमती सविता कोल उम्र 40 वर्ष निवासी जमुनिहा कला, थाना कोतवाली सीधी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि शाम करीब 5:30 बजे वह अपने घर पर थी। उसके पति रमेश कोल घर के सामने सड़क पर बैठे थे। इसी दौरान आरोपी अशोक कोल, उम्र 45 वर्ष निवासी जमुनिहा कला हाथ में टांगी लेकर आया और उसके पति को गाली-गलौज करने लगा।

विवाद के दौरान आरोपी ने जान से मारने की नीयत से टांगी से रमेश कोल के सिर पर वार किया, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी ने दूसरी बार टांगी से उनके सीने पर वार किया। घटना के दौरान फरियादिया द्वारा शोर मचाने पर लालमणि कोल एवं उमाशंकर कोल मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी टांगी लेकर मौके से अपने घर की ओर चला गया। घायल रमेश कोल को परिजनों द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 109(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए गए। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक कोल को दिनांक 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम में उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी थाना प्रभारी कोतवाली, सहा. उप निरीक्षक राजमणि रजक, आरक्षक राज कुमार मिश्रा और

प्रखर पाण्डेय शामिल रहे।

Next Post

संयुक्त ब्राह्मण समाज का विशाल सम्मेलन 30 को 

Wed Aug 19 , 2026
ओंकारेश्वर। राष्ट्रीय ब्राह्मण संवाद का विशाल कार्यक्रम 30 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे श्री परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव। महु के पास होगा राष्ट्रीय अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी एवं मध्य प्रदेश पुरोहित पुजारी तीर्थ इकाई के अध्यक्ष पंडित जयप्रकाश पुरोहित ने सभी ब्राह्मणों […]

You May Like