आसमान में बादलो का डेरा रिमझिम बारिश के बीच गिरा पारा

रीवा: मानसून सत्र समाप्त होने के बाद भी जिले में रिमझिम बारिश हो रही है. पिछले चार दिन से सूर्यदेव के दर्शन नही हुए है. सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर रिमझिम बारिश हुई.जिले के कई हिस्सो में तेज बारिश हुई है. अन्य दिनो के अपेक्षा तापमान में गिरावट आई है. दिन का अधिकतम तापमान लुढक़ कर 27 डिग्री पहुंचा गया. जबकि रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा. सोमवार को तेज बारिश के बाद बुधवार को रिमझिम बारिश हुई.

मौसम विभाग की माने तो गुरूवार को एक बार फिर झमाझम बारिश की संभावना है. चक्रवात के चलते जिले में कई दिनो से बादल बने हुए है. बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है वही खरीफ की फसल को भी नुकसान हुआ है. धान की कटाई चल रही है और तेज हवा के चलते धान की फसल खेत में धराशाई हो गई है जिससे किसानो को नुकसान हुआ है. अभी कई दिन तक इस तरह का मौसम रहेगा. लेकिन आसमान साफ होने के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो जायेगी. हालाकि बारिश के बाद से रात के तापमान में गिरावट आई है और हवा के कारण ठंड बढ़ी है.
नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाय
भारतीय किसान यूनियन मध्यप्रदेश प्रदेश के अध्यक्ष किसान सुब्रत ने केंद्रीय कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री से मांग किया है कि आसमायिक वारिस से मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिलो मे खरीफ की फसले जो बोयी थी जहा वारिस हुई है खेत से लेकर खलिहान तक कितना नुकसान हुआ है तत्काल सर्वे कराया जाय. मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिलो मे खरीफ मे बोयी गयी सभी फसलो कि खसरा नम्बरो मे बोयी गयी फसलो के अनुसार गिरदाबरी के हो चुकी है बोयी गयी फसले खसरो मे दर्ज भी हो गयी है ऐसे मे बोयी गयी विभिन्न फसलो का रकबा जिला बार जानकारी ले आसमयिक वारिस से नुकसान कितनी हुआ है. तत्काल जानकारी ली जाय किसानो को राहत दी जाय.

Next Post

सीएम डॉ यादव ने सिंगल क्लिक से 52 लाख छात्रों को दी सौगात, 300 करोड़ की छात्रवृत्ति का अंतरण

Thu Oct 30 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में दीप प्रज्वलित कर समेकित छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत राशि अंतरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों के बैंक खातों में 300 करोड़ रुपए […]

You May Like