सोनी लिव के ‘गुल्लक 5’ में अनंत वी. जोशी निभाएंगे आनंद (अन्नू) मिश्रा का किरदार

मुंबई, 08 मई (वार्ता) अभिनेता अनंत वी. जोशी लोकप्रिय ओटीटी सीरीज़ गुल्लक 5 में अनंत वी. जोशी निभाएंगे आनंद (अन्नू) मिश्रा का किरदार निभाते नजर आयेंगे। सीरीज गुल्लक अपने पांचवें सीज़न के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट रही है। इस बार मिश्रा परिवार की दुनिया में एक नया चेहरा जुड़ रहा है, अभिनेता अनंत वी. जोशी का, जो ‘आनंद (अन्नू) मिश्रा’ के किरदार में नजर आएंगे। ‘अन्नू भैया’ के रूप में अनंत वी. जोशी एक ऐसी परफॉर्मेंस देने का वादा करते हैं जो उस चार्म, मासूमियत और भावनात्मक जुड़ाव को आगे बढ़ाएगी, जिसे दर्शक हमेशा से इस किरदार में पसंद करते आए हैं।

शो में एंट्री को लेकर अनंत वी. जोशी ने कहा, “‘गुल्लक’ हमेशा से मेरे दिल के बेहद करीब रही है, क्योंकि इसमें दिखाए गए किरदार और रिश्ते आम भारतीय परिवारों से बहुत मिलते-जुलते हैं। उनकी गर्माहट, अपनापन भरी बातें, छोटे-छोटे पल और रिश्तों की सादगी लोगों के दिल को छू जाती है। मैं लंबे समय से इस शो और इसके किरदारों से जुड़ाव महसूस करता रहा हूं, ऐसे में अब खुद इसका हिस्सा बनना मेरे लिए किसी खास मौके से कम नहीं है। इस बार ‘अन्नू भैया’ के किरदार में दर्शकों को एक नई परिपक्वता और जीवन के बदलते रंग देखने को मिलेंगे, जिसने इस भूमिका को मेरे लिए और भी दिलचस्प बना दिया।

पहले दिन से ही पूरी टीम और कलाकारों ने जिस अपनेपन और स्नेह के साथ मेरा स्वागत किया, उसने इस सफर को और खास बना दिया। ‘गुल्लक’ परिवार का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी हो रही है और दर्शकों के साथ इस नए सीज़न को साझा करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।” गुल्लक के इस नए सीज़न को द वायरल फीवर द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इसमें जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, हर्ष मायर और सुनीता राजवार जैसे पुराने कलाकार भी अपनी भूमिकाओं में लौट रहे हैं, जबकि अनंत वी. जोशी इस सीज़न में अन्नू का किरदार निभा रहे हैं।
‘गुल्लक 5’ जल्द ही सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।

.....

Next Post

जैकी श्रॉफ स्टारर 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' 29 मई, 2026 को होगी रिलीज़

Fri May 8 , 2026
मुंबई, 08 मई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ 29 मई, 2026 को रिलीज़ होगी। ज़ी स्टूडियोज़ और आमदावाद फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म भारतीय सुपरहीरो जॉनर में एक बिल्कुल नया और भावनात्मक रंग जोड़ती नजर आती है। फिल्म एक ऐसी दुनिया में ले जाती […]

You May Like