पैलेट गन से घायल छात्र को साथ लाकर राहुल ने सरकार पर साधा निशाना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की दोहरायी मांग

नयी दिल्ली 24 जुलाई (वार्ता) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को 10 जनपथ स्थित आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हालिया छात्र आंदोलन के दौरान कथित रूप से पैलेट गन से घायल हुए हरियाणा के छात्र साहिल को मीडिया के सामने पेश किया। इस मौके पर श्री गांधी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छात्रों की आंखों में गंभीर चोटें आयी। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं और छात्रों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया है, वह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की गयी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगें हैं। पहली, छात्रों के खिलाफ हिंसा, मारपीट और धमकाने की कार्रवाई तत्काल बंद की जाये। दूसरी, छात्रों पर दर्ज कार्रवाई वापस ली जाये और उनके साथ न्याय सुनिश्चित किया जाये। तीसरी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।उन्होंने शिक्षा मंत्री पर तीखा हमला करते हुए उन्हें “क्रिमिनल शिक्षा मंत्री” बताया। श्री गांधी ने कहा कि छात्रों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल अस्वीकार्य है और इससे कई युवाओं की आंखों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने सरकार से छात्र आंदोलन को बलपूर्वक दबाने के बजाय उनकी मांगों को सुनने और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों का समाधान करने की अपील की।

.....

Next Post

अभिनेता रजा मुराद ने जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर जताई चिंता, बच्चों के हितों को सर्वोपरि रखने की अपील

Fri Jul 24 , 2026
भोपाल। वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज और उससे जुड़े घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की है। भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद या आंदोलन में सबसे अधिक प्रभाव बच्चों […]

You May Like