BCCI ने कोहली-रोहित के भविष्य पर तोड़ी चुप्पी, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अफवाहों पर लगाया विराम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। बीसीसीआई ने इस बात से इनकार किया है कि ऑस्ट्रेलिया दौरा विराट और रोहित का आखिरी दौरा होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का यह आखिरी वनडे सीरीज हो सकता है। हालांकि, बीसीसीआई ने इस अफवाह को खारिज कर दिया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस दावे को खारिज कर दिया है कि आगामी सीमित ओवरों का ऑस्ट्रेलिया दौरा महान बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए ‘आखिरी’ सीरीज होगी। शुक्ला ने कहा कि कोहली और रोहित की मौजूदगी टीम के लिए ‘फायदेमंद’ होगी और उन्हें ऑस्ट्रेलिया को हराने में मदद करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि संन्यास का फैसला हमेशा खिलाड़ियों का होता है, बोर्ड का नहीं।

Next Post

3 साल की मासूम से दुष्कर्म आरोपी को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा

Wed Oct 15 , 2025
छतरपुर। 3 साल की मासूम बच्ची को आइसक्रीम देने के बहाने दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। पीड़िता और उसके परिवार को 3 लाख रुपए की कानूनी रूप से मिली सहायता भी देने के आदेश। सन 2023 में […]

You May Like