शारची ररह बंगाल टाइगर्स ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को 4-1 से हराया

राउरकेला, (वार्ता) श्राची रारह बंगाल टाइगर्स ने शनिवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग में एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली एसजी पाइपर्स को 4-1 से हरा दिया।

बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में बंगाल टाइगर्स ने आक्रामक शुरुआत की और सुखजीत सिंह ने खेल शुरु होने के 23वें सेकेंड में गोल दाग कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। बाद में जुगराज सिंह ने 17वें और 38वें मिनट में जबकि अभिषेक ने 47वें मिनट में गोल कर टाइगर्स को लगातार तीसरी जीत दिलायी। गैरेथ फर्लांग ने दिल्ली एसजी पाइपर्स के लिए एकमात्र गोल किया।

रूपिंदर पाल सिंह की अगुवाई वाली श्राची ररह बंगाल टाइगर्स शुरुआत से ही आक्रामक थी। शुरुआती गोल की तलाश में उन्होंने लीग में अब तक का सबसे तेज गोल करने का रिकॉर्ड बनाया। मैच में एक बढ़त हासिल करने में उन्हें केवल 23 सेकंड का समय लगा। दूसरे क्वार्टर में बंगाल टाइगर्स के ड्रैगफ्लिकर जुगराज सिंह ने शानदार फॉर्म और सटीकता का प्रदर्शन करते हुए गोल कर दिया।

एसजी पाइपर्स ने नए जोश के साथ तीसरे क्वार्टर की शुरुआत की। 38वें मिनट में जुगराज सिंह ने एक बार फिर बेहतरीन ड्रैगफ्लिक के जरिए गोल करके अपनी बढ़त 3-0 कर दी। चौथे क्वार्टर में टाइगर्स अजेय रहे और उन्होंने 47वें मिनट में आसानी से अपनी बढ़त 4-0 कर लिया।

एसजी पाइपर्स आखिरकार 53वें मिनट में सांत्वना स्कोर करने में सफल रहे जब गैरेथ फर्लांग ने पेनाल्टी कार्नर के जरिये गोल कर दिया।

Next Post

आपसी सामंजस्य से शेष बचे कार्यों को प्रोटोकॉल के अनुसार पूर्ण करें

Sun Jan 5 , 2025
मेट्रो प्रबंध संचालक ने दिए निर्देश इंदौर:मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य, द्वारा आज सुपर प्रयोरिटी कोरिडोर (गांधीनगर स्टेशन से एस सी -3 स्टेशन) एवं गांधीनगर डिपो के साथ-2 सम्पूर्ण प्रयोरिटी कॉरीडोर पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा की गई. इस दौरान कमिश्नर […]

You May Like