गांव-गांव अवैध शराब की पैकारी का खेल

चितरंगी । जिले के ग्रामीण अंचलों में देशी-विदेशी शराब की अवैध पैकारी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बोलेरो और मोटरसाइकिलों के जरिए गांव-गांव शराब पहुंचाने के आरोपों ने पुलिस और आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गत दिवस शुक्रवार को बरगवां तहसीलदार दीपेंद्र सिंह तिवारी द्वारा एक वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़े जाने के बाद अब करथुआ क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कथित तौर पर बोलेरो वाहन में छिपाकर शराब ले जाते हुए दिखाया गया है। ग्रामीणों द्वारा वाहन रोकने पर शराब ठेके के कर्मचारियों पर उन्हें खुलेआम धमकाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नवभारत नहीं करता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करथुआ के साथ चितरंगी क्षेत्र में भी गांव-गांव शराब की पैकारी कराई जा रही है। बंधौरा-बगदरा पुलिस चौकी क्षेत्र में भी बोलेरो और मोटरसाइकिलों के माध्यम से देशी-विदेशी शराब खपाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

चितरंगी क्षेत्र में गांजा एवं शराब का कारोबार चरम पर 

आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस और आबकारी विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं करते। इतना ही नहीं, चितरंगी थाना क्षेत्र में गांजे के अवैध कारोबार के भी व्यापक स्तर पर संचालित होने की शिकायतें हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध कारोबार को कथित संरक्षण मिलने से युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। अब सवाल यह है कि तहसीलदार की कार्रवाई और लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद पुलिस तथा आबकारी विभाग सक्रिय क्यों नहीं दिखाई दे रहे, पुलिस अधीक्षक के नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के प्रयासों के बीच स्थानीय स्तर पर कथित निष्क्रियता उन प्रयासों पर सवाल खड़े कर रही है। आखिर गांवों तक पहुंच रही अवैध शराब की खेपों पर जिम्मेदार विभाग कब निर्णायक कार्रवाई करेंगे?

Next Post

सिंगरौली की आबोहवा जहरीली,एक्यूआई 300 पार

Sat Nov 28 , 2026
सिंगरौली । औद्योगिक गतिविधियों और लगातार बढ़ते प्रदूषण ने ऊर्जाधानी सिंगरौली की आबोहवा को चिंताजनक स्थिति में पहुंचा दिया है। आज शनिवार की शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार पहुंचने की जानकारी सामने आई, जबकि दोपहर के समय बैढ़न सहित आसपास के क्षेत्रों में एक्यूआई 200 के आसपास बना […]

You May Like