राज्यों को पूंजीगत एवं विकास संबंधी खर्चों के लिए केंद्रीय कर राजस्व से 1,09,019 करोड़ रुपये की किश्त जारी

नयी दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) केंद्र ने शनिवार को राज्यों को केंद्रीय करों से हस्तांतरण की 1,09,019 करोड़ रुपये की किस्त जारी की जो इसी माह 10 अगस्त को जारी किये जाने वाले सामान्य मासिक हस्तांतरण के अतिरिक्त है। वित्त मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कहा है कि यह किस्त राज्यों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करके उनके पूंजीगत और विकास संबंधी खर्च को तेज करने में उन्हें मदद करने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता के तहत जारी की गयी है।

अगस्त 2026 के लिए केंद्रीय करों और शुल्कों के शुद्ध संग्रह से राज्यवार वितरण इस प्रकार है आंध्र प्रदेश 4597 करोड़ रुपये, अरुणाचल प्रदेश 1476 करोड़ रुपये, असम 3552 करोड़ रुपये, बिहार 10845 करोड़ रुपये, छत्तीसगढ़ 3602 करोड़ रुपये, गोवा 398 करोड़ रुपये, गुजरात 4094 करोड़ रुपये, हरियाणा 1484 करोड़ रुपये, हिमाचल प्रदेश 996 करोड़ रुपये, झारखंड 3660 करोड़ रुपये , कर्नाटक 4504 करोड़ रुपये, केरलम् 2597 करोड़ रुपये, मध्य प्रदेश 8010 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र 7022 करोड़ रुपये , मणिपुर 682 करोड़ रुपये, मेघालय 688 करोड़ रुपये, मिज़ोरम 615 करोड़ रुपये, नागालैंड, 524 करोड़ रुपये, ओडिशा 4819 करोड़ रुपये, पंजाब 2176 करोड़ रुपये, राजस्थान 6460 करोड़ रुपये, सिक्किम 365 करोड़ रुपये, तमिलनाडु 4466 करोड़ रुपये, तेलंगाना 2370 करोड़ रुपये, त्रिपुरा 699 करोड़ रुपये, उत्तर प्रदेश 19208 करोड़ रुपये, उत्तराखंड 1244 करोड़ रुपये और पश्चिम बंगाल 7866 करोड़ रुपये।

Next Post

आकलन वर्ष 2026-27 के लिए तय तारीख तक 5.9 करोड़ लोगों ने भरा आयकर रिटर्न

Sat Aug 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न भरने का आखिरी तारीख समाप्त हो गयी है और इस दौरान 5.9 करोड़ लोगों ने रिटर्न दाखिल किया है। आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी। आयकर विभाग ने शनिवार […]

You May Like