नयी दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न भरने का आखिरी तारीख समाप्त हो गयी है और इस दौरान 5.9 करोड़ लोगों ने रिटर्न दाखिल किया है। आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी। आयकर विभाग ने शनिवार को बताया कि 31 जुलाई तक 5.9 करोड़ लोगों ने रिटर्न दाखिल किया। इसमें तकरीबन 82 लाख रिटर्न आखिरी दो दिन में दाखिल किये गये।
विभाग के अनुसार, 30 जुलाई को 42 लाख लोगों ने और 31 जुलाई को लगभग 40 लाख लोगों ने रिटर्न दाखिल किये। विभाग ने इसके लिए आयकरदाताओं को धन्यवाद दिया है। नौकरी पेशा लोगों के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में 12 लाख रुपये तक की सालाना आय कर मुक्त कर दी गयी है। उसके बाद पहली बार आयकर रिटर्न दाखिल किये गये हैं। इसके साथ ही इस बार सभी के लिए आयकर की नयी व्यवस्था के तहत रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य किया गया है।
आकलन वर्ष 2025-26 में कुल 9.19 करोड़ लोगों ने आयकर रिटर्न दाखिल किये थे।

