सब्जी दुकान में चोरी करने वाला चोर पकड़ा, 60 ग्राम चांदी की चैन बरामद

इंदौर. लसूडिया थाना क्षेत्र में बीसीएम प्लानेट के सामने स्थित सब्जी की दुकान से चैन और नकदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को राजाराम एवेन्यु के सूनसान इलाके से दबिश देकर पकड़ा. जिसके कब्जे से चोरी गई करीब 60 ग्राम चांदी की चैन भी बरामद की है.

फरियादी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बीसीएम प्लानेट के सामने सब्जी की दुकान है, जहां अज्ञात बदमाश ने पीछे से शटर तोड़कर दुकान में रखी नगदी और एक चांदी की चैन चोरी कर ली. पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी नीले रंग का अपर पहने नजर आया. इसी बीच सूचना मिली कि इसी हुलिए का एक संदिग्ध व्यक्ति राजाराम एवेन्यु क्षेत्र में घूम रहा है. टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ा. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तारासिंह कलमे पिता विश्वनाथ कलमे, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम गोटबर्री, सिवनी मालवा, जिला होशंगाबाद बताया और चोरी की वारदात कबूल कर ली. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नगदी और करीब 60 ग्राम वजनी चांदी की चैन जब्त की है. आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है और उससे अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है.

Next Post

Bhel को झारसुगुड़ा कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए बड़ा अनुबंध

Fri Jan 9 , 2026
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) से एक प्रमुख अनुबंध प्राप्त हुआ है। बीसीजीसीएल, बीएचईएल और कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का संयुक्त उद्यम है। यह अनुबंध ओडिशा के झारसुगुड़ा में स्थापित की जा रही कोल-टू-2000 टीपीडी अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए कोयला गैसीकरण […]

You May Like