भोपाल:वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर रविंद्र सिंह “विक्की” का आज सुबह भोपाल में निधन हो गया। उन्हें हमीदिया अस्पताल में हार्ट अटेक के बाद आपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। वह 58 वर्ष के थे, वर्ष 1984 में ट्रेन से दुर्घटना में एक पैर गंवाने के बाद से वह प्रेस फोटोग्राफी कर रहे थे। फोटोग्राफी में अलग पहचान बनाने वाले रविन्दर पिछले 25 वर्ष से अलग- अलग अखबारों में बतौर प्रेस फोटोग्राफर काम कर रहे थे।
उनके छोटे भाई प्रथ्वीराज सिंह और पुत्र भूपेन्द्र सिंह गोल्डी भी प्रेस फोटोग्राफर हैं। गौरतलब है रवीन्दर के पिता शहीद रघुवीर सिंह वर्ष 1977 में मिलेट्री मे आन डयूटी सेवा करते हुए देश पर कुर्बान हो गये थे. ऐसे वीर पिता के सुपुत्र वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर रविन्दर सिंह विक्की को कल 9 अप्रेल को प्रातः 10.30 बजे छोला विश्राम घाट पर अंतिम विदाई दी जायेगी ।
