ग्वालियर : खाद्य सैम्पलिंग प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन मंगलवार, 17 जून को ‘चेम्बर भवन’ में सायंकाल 4.30 बजे से किया गया है । उक्त कार्यशाला में खाद्य सैम्पलिंग की प्रक्रिया, नियम व कानूनी पहलुओं सहित आवश्यक सावधानियों पर विस्तृत जानकारी विषय विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी ।इस अवसर पर अतिथि वक्ता के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी-डॉ. सचिन श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा मामलों के विधि विशेषज्ञ, एडवोकेट संजय बहिरानी एवं एडवोकेट सौरभ अग्रवाल उपस्थित जन को बताएंगे कि फूड सैंपलिंग प्रक्रिया के दौरान व्यवसाईयों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए ।
साथ ही, इससे संबंधित नियम व कानूनी पहलुओं सहित “सुरक्षित खाद्य पदार्थ – स्वस्थ्य ग्वालियर” पर विस्तृत जानकारी से अवगत कराया जाएगा। चैंबर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल ने संस्था के सदस्यों सहित शहर के खाद्य व्यवसाय से जुड़े व्यवसाईयों से उक्त कार्यशाला में पधारने की अपील की है ।
