अज्ञात वाहन ने रौंदा, महिला की मौत

जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (एन एच-34) पर मानेगांव फनिगो एडवेंचर पार्क के पास अज्ञात वाहन ने एक महिला को रौंद दिया । हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतिका अपने दामाद के साथ मोटरसाइकिल से एक शादी समारोह से लौट रही थी।बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि ग्राम बरगी खेरमाई मोहल्ला की रहने वाली रनको बाई भूमिया पति रामलाल भूमिया (54) रविवार को तिलवारा में आयोजित एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह अपने दामाद के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान एनएच-34 पर मानेगांव फनिगो एडवेंचर पार्क के पास पहुंची तभी अज्ञात उनकी बाइक को अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक एवं तेज रफ्तार में टक्कर मार दी । हादसे के बाद रनको बाई उछलकर गिर गई और अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया।

हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद घायल महिला को इलाज के लिए पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति में सुधार न होने के कारण उन्हें तत्काल मेडिकल अस्पताल जबलपुर रेफर किया गया। सोमवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने मृतक महिला के बेटे राजेंद्र भूमिया (30) की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है।

Next Post

कांग्रेस ने बदला नेता प्रतिपक्ष, चौकसे की जगह सोनीला

Tue Jun 23 , 2026
इंदौर:कांग्रेस ने नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बदल दिया है. अब चिंटू चौकसे की जगह सोनीला मिमरोट भाटिया को नेता प्रतिपक्ष बना दिया है. इस फेरबदल के पीछे एक व्यक्ति एक पद की बात करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री का उठाया मुद्दा नजर आता है.नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सोनिया मिमरोट भाटिया […]

You May Like