दो पक्ष भिड़े, तोड़फोड़, काउंटर केस दर्ज

जबलपुर। गढ़ा अंतर्गत आजाद नगर सूपाताल पहाड़ी के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हथौड़े और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे दोनों पक्षों की महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इस दौरान तोड़फोड़ भी हुई।

पुलिस के अनुसार राकेश मेहरा (30) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात करीब 10:30 बजे जब वह काम से लौट रहा था, तब उसे मोहल्ले के पूरन पगारे और उसके दो दामादों ने रोका। तीनों ने उस पर हमला कर दिया। पूरन पगारे ने राकेश के सिर पर हथौड़े से वार किया। वहीं बीच-बचाव करने आई उसकी मां देवकी और बहन रश्मि के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें रश्मि और मां को गंभीर चोटें आई हैं।

वहीं दूसरे पक्ष से पूरन पगारे (50) ने शिकायत दर्ज कराई कि 2 दिन पहले मोटरसाइकिल आगे-पीछे करने की बात पर राकेश से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में राकेश मेहरा अपने साथी अरविंद, पिता भरत और अब्बू ठाकुर के साथ उसके घर पहुँचा। आरोपियों ने पूरन के साथ मारपीट की और डंडे से घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। बीच-बचाव करने आए पूरन के दामाद सोनू और बेटी प्रभा पर भी लोहे की वस्तु और डंडे से हमला किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामला दर्ज किया है।

Next Post

गोहलपुर तिराहे पर मिला शव

Fri Mar 6 , 2026
जबलपुर। गोहलपुर तिराहे पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रेम सिंह मरावी (28) के रूप में हुई है, जो मूलतः नर्मदा नगर का निवासी था और क्षेत्र में ही किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार […]

You May Like