मुरैना: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एक दिवसीय प्रवास पर आज सुबह मुरैना आए। वे सुबह 7:25 बजे मुरैना पहुंचें। यहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और दोपहर बाद ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।दोपहर 12 बजे वे टाउन हॉल में आयोजित पार्टी के होली मिलन समारोह में शामिल होंगे।
इस दौरान वे कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 3 बजे मुरैना से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका यह दौरा क्षेत्रीय राजनीति की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
