स्व. लक्ष्मी यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

सतना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मध्यप्रदेष पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य स्व. लक्ष्मी यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर सतना में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वर्चुअली जुडकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्व. यादव के परिवार के सदस्यों से संवेदना व्यक्त की और उनके कार्यों को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी और सांसद श्री गणेश सिंह भी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। इस दौरान स्व. यादव के कार्यों और समाज में उनके योगदान को याद किया गया।

Next Post

नरेला में होली मिलन उत्सव, मंत्री विश्वास सारंग ने फूलों की होली खेलकर दी शुभकामनाएं

Mon Mar 9 , 2026
भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को सुभाष मंडल और महामाई मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य होली मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और क्षेत्रवासियों को होली व रंगपंचमी की शुभकामनाएं […]

You May Like