सतना: मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए बम्हौरी गांव से पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बाबा तालाब के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का अचानक हाइड्रोलिक सिस्टम ऊपर उठ गया, जिससे ट्रॉली का संतुलन बिगड़ने लगा।
खतरा भांपते ही करीब दर्जनभर श्रद्धालुओं ने ट्रॉली से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। घटना ने श्रद्धालुओं को ले जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की फिटनेस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
