शंकर कॉलोनी में 33 केवी लाइन की चपेट में आने से युवक घायल

राजगढ़। शहर की शंकर कॉलोनी में रविवार दोपहर मकान निर्माण के दौरान 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से रोहान पिता हनीफ खान निवासी पीटी कंपनी, घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे युवक अपने मकान के निर्माण संबंधी कार्य में जुटा था. इसी दौरान पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हादसा हो गया. प्रथामिक उपचार के बाद युवक को भोपाल रेफर किया गया.

शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान-शंकर कॉलोनी में मकानों के पास से गुजर रही 33 केवी बिजली लाइन को लेकर रहवासी लंबे समय से चिंता जता रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, लाइन को हटाने या सुरक्षित करने के लिए कई बार शिकायतें और आवेदन दिए जा चुके हैं. इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप है. हादसे के बाद बिजली लाइन की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. रविवार दोपहर मकान निर्माण के दौरान 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से रोहान पिता हनीफ खान निवासी पीटी कंपनी, घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे युवक अपने मकान के निर्माण संबंधी कार्य में जुटा था. इसी दौरान पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हादसा हो गया. प्रथामिक उपचार के बाद युवक को भोपाल रेफर किया गया.

शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान-शंकर कॉलोनी में मकानों के पास से गुजर रही 33 केवी बिजली लाइन को लेकर रहवासी लंबे समय से चिंता जता रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, लाइन को हटाने या सुरक्षित करने के लिए कई बार शिकायतें और आवेदन दिए जा चुके हैं. इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप है. हादसे के बाद बिजली लाइन की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

Next Post

अनिर्बान लाहिड़ी सर्वश्रेष्ठ भारतीय रहे

Sun Oct 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (वार्ता) अनिर्बान लाहिड़ी (70-73-69-68) ने डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में 2025 के निराशाजनक नतीजे को पीछे छोड़ते हुए रविवार को बोगी-फ़्री रन के साथ आठ-अंडर 280 पर 23वें स्थान पर रहते हुए सबसे अच्छे भारतीय खिलाड़ी के रूप में उभरे। अनिर्बान ने कहा, “मैंने कुल मिलाकर […]

You May Like