दो कारों का कांच तोड़ कर चोरी बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस 

भोपाल। गोविंदपुरा थाना इलाके में सड़क के किनारे खड़ी दो कारों का कांच तोडकर अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर ली. शुक्रवार को देर रात बदमाशों ने कार के अंदर रखे हजारों रुपए नगद और कीमती सामान चोरी किया. मामले की शिकायत पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है.

जानकारी के मुताबिक फरियादी रोजलीना पन्ना और डॉक्टर दरपन गोयल ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है. अज्ञात बदमाशों ने आईएसबीटी के पास चोरी की वारदात की. रोजलीना पन्ना एक निजी बैंक में नौकरी करती हैं. शुक्रवार को जब वह आफिस से घर जाने के लिए निकली और उन्होंने अपनी कार का कांच देखा. उन्होंने कार के अंदर जरुरू दस्तावेज और 50 हजार रुपए नगद रखे थे, जो चोरी हो चुके थे. आईएसबीटी के पास ही डॉक्टर दरपन गोयल अपने एक परिचित से मिलने के लिए पहुंचे थे, जहां उनकी कार का कांच तोड़ कर बदमाशों ने 18 हजार रुपए की कीमत की एक मशीन चोरी कर ली. डा. गोयल रातीबड़ स्थित निजी आयुर्वेदिक कॉलेज में बतौर प्रोफेसर हैं. कार के अंदर से सामान चोरी होने पर फरियादियों ने पुलिस में शिकायत की. पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है.

Next Post

ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई को दूसरी पोस्टमार्टम और हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार

Sat Jun 6 , 2026
भोपाल। सीबीआई को ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में दूसरे पोस्टमार्डम रिपोर्ट का इंतजार है. साथ ही ट्विशा के गर्भाशय की हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट भी अधिकारियों के पास नहीं आने की जानकारी आई है. मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट और विशेषज्ञों की राय के आधार पर घटनाक्रम की अंतिम कड़ियां जोड़ने […]

You May Like