90 बीघा पैतृक जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, पांच घायल; दोनों पक्षों पर केस दर्ज

सलामतपुर: जमीनी विवाद ने एक ही परिवार के सदस्यों के बीच खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। सलामतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरचम्पा में सुबह करीब 90 बीघा पैतृक जमीन में से महज डेढ़ एकड़ भूमि को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों और हथियारों के साथ भिड़ गए, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया कि जमीन पर कब्जे और खेती को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। घटना में एक पक्ष से गायत्री बाई बघेल, रघुवीर बघेल और ओविन्द बघेल घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से वीरेन्द्र सिंह बघेल और हजारीलाल को चोटें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और घायलों को सांची सिविल अस्पताल भेजा।
मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घायलों के बयान लिए जा रहे हैं और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी रख रही है।
इनका कहना है।
इनका 250 का मामला चल रहा है। आपस में साधारण मारपीट हुई है। काउंटर केस दर्ज कर लिया है। एक तरह से 3 और दूसरी तरफ से 2 आरोपी है।
प्रतिभा शर्मा, एसडीओपी रायसेन

Next Post

40 लाख के भुगतान की मांग को लेकर पेड़ पर चढ़ा बुजुर्ग, फांसी लगाने की कोशिश से मचा हड़कंप

Fri Jun 19 , 2026
छतरपुर: शहर के लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुजुर्ग पेड़ पर चढ़कर गले में रस्सी का फंदा डालने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आत्मघाती कदम उठाने वाले वृद्ध की […]

You May Like