चेंबर के चुनावों के लिये तीन माह की समयवृद्धि, 18 जुलाई तक होंगे चुनाव

ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स के चुनावों के लिये संपन्न असाधारण सभा की बैठक में तीन माह के कार्यकारिणी वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब चुनाव 18 जुलाई तक हर हाल में कराने होंगे। चेंबर पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों व प्रमुख सदस्यों की असाधारण सभा की बैठक में कार्यकारिणी व पदाधिकारियों के कार्यकाल में तीन माह की वृद्धि का प्रस्ताव अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल व सचिव दीपक अग्रवाल की उपस्थिति में रखा गया, जिसे असाधारण सभा ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। अब चेंबर पदाधिकारियों का कार्यकाल मार्च से बढ़कर अप्रैल, मई, जून और हो गया हैं। अब चेंबर प्रशासन की 18 जुलाई से पूर्व नये चेंबर पदाधिकारी व कार्यकारिणी का चुनाव करना हैं।

3450 मेंबर हुये

अब चेंबर आफ कामर्स के सदस्यों की संख्या 3450 हो गई हैं, जो अपने मताधिकार की प्रयोग करेंगे। इसमे से 20 को छोड़कर सभी की मेंबरशिप अपडेट है। चेंबर के मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल का कहना है कि इन बकाया 20 लोगों की मेंबरशिप फीस 31 मार्च तक अपडेट कर ली जायेगी। उन्होंने बताया कि अब एक अप्रैल से नये बनने वाले चेंबर सदस्य चुनावों में वोट नहीं डाल पायेंगे। इन 3450 चेंबर सदस्यों में लगभग 3150 व्यापारी सदस्य ग्वालियर की फर्मों के है। बाकी ग्वालियर से बाहर के हैं जिन्हें मतदान हेतु ग्वालियर ही आना होगा।

बजट भी पास

वहीं चेंबर आफ कामर्स का बजट गत दिवस संपन्न हुई साधारण सभा की बैठक में पारित हो गया हैं। इस वर्ष चेंबर को 2.50 करोड़ का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। गत वित्तीय वर्ष में यह राजस्व 2.20 करोड़ रहा। चेंबर आफ कामर्स के पास सुरक्षित एफडी राशि चार करोड़ के आसपास है।

Next Post

ओरिएंटल इंश्योरेंस ने एक साल में प्रीमियम से जुटाये 20,000 करोड़

Fri Mar 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 मार्च (वार्ता) ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में सकल प्रीमियम के रूप में 20,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि यह वृद्धि ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट, स्वास्थ्य, फायर और मोटर बीमा पोर्टफोलियो से प्राप्त मजबूत योगदान […]

You May Like