आष्टा। धार्मिक और सामाजिक एकता का प्रतीक बनी सीहोर से श्री महाकाल उज्जैन तक की पदयात्रा इस वर्ष अपने चौथे वर्ष में प्रवेश कर गई है. पदयात्रा का नेतृत्व पार्षद आशीष गेहलोत और जिला करणी सेना के अध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान के मार्गदर्शन में किया जा रहा है. यात्रा के आष्टा आगमन अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार, अंकुर प्रसाद राठौर के संयोजकत्व में पदयात्रियों का स्वागत किया गया. पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि यह पदयात्रा केवल पैदल चलना नहीं है, यह आस्था, सेवा और संस्कृति को जोडऩे का माध्यम है. इस मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.
