गुटखा लेने रुका मुनीम, स्कूटी की डिग्गी से कैश से भरा बैग गायब

नीमच:कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक मंडी व्यापारी के मुनीम के साथ बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। मुनीम बैंक से 10 लाख रुपए का कैश लेकर निकला था, लेकिन कुछ ही मिनटों में उसका कैश से भरा बैग रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। जानकारी के अनुसार, एमएस साल्वेक्स प्रा. लि. के मुनीम जगदीश आंजना शुक्रवार दोपहर एचडीएफसी बैंक से 10 लाख रुपए निकालकर स्कूटी की डिग्गी में रखे और मंडी की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने एक दुकान पर गुटखा लेने के लिए स्कूटी रोकी। वे मुश्किल से एक-दो मिनट के लिए रुके, लेकिन जब लौटे तो डिग्गी से बैग गायब था।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि स्कूटी की डिग्गी का ताला न टूटा है और न ही खुला हुआ मिला, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। कैंट थाना प्रभारी वीरेंद्र झा ने बताया कि पुलिस ने मुनीम की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि स्थिति संदिग्ध होने के कारण मामला दर्ज करने से पहले जांच पूरी की जाएगी। सिर्फ एक मिनट में 10 लाख का बैग गायब…! डिग्गी का ताला सलामत, फिर कैसे हुई चोरी… पुलिस ने सभी एंगल से जांच शुरू कर दी हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है ।

Next Post

उमरधा और रहटवाड़ा में निकला पथ संचलन

Sun Oct 12 , 2025
बनखेड़ी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में, बनखेड़ी खंड के उमरधा मंडल और रहटवाड़ा मंडल में रविवार को पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संघ के शताब्दी वर्ष को चिह्नित करने और हिंदू समाज के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। […]

You May Like