अटरा हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सतना : जिले के नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत अटरा गांव में 2 महीने पहले पीट पीट कर हत्या किए जाने के मामले का मुख्य आरोपी गुरुवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया. इस मामले में शामिल 8 आरोपी पहले से ही सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं.नागौद थाना प्रभारी अशोक पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर की रात को वृद्ध द्वारिका सिंह की बुरी तरह पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खुशीराम सिंह 60 वर्ष, कशमेंद्र सिंह 46 वर्ष, लवकुश सिंह 26 वर्ष, कुंजीलाल सिंह 46 वर्ष, अनिल सिंह 20 वर्ष, रामदुलारे सिंह 49 वर्ष, संदीप सिंह 19 वर्ष और हर्षित सिंह 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया था.

जबकि घटना का मुख्य आरोपी प्रागेंद्र सिंह उर्फ पंकज उम्र 35 वर्ष घटना के बाद से ही फरार हो गया था. जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी. इसी दौरान गुरुवार को मिली सटीक सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी को दबोच लिया गया. थाना प्रभारी के अनुसार उक्त मामले में मुख्य आरोपी समेत कुल 9 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है. लेकिन घटना में शामिल रहे दो आरोपी अंकित सिंह और अमित सिंह अब भी फरार हैं. जिनकी तलाश में संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.

Next Post

बावड़िया कला से विस्थापन: बागमुगलिया में हाईटेंशन लाइन के नीचे बसा दी झुग्गियां, सुविधाओं का अभाव

Fri Feb 13 , 2026
भोपाल। कोलार तहसील की बावड़िया कला की झुग्गियों का गुरुवार को विस्थापन किया गया. जिनको खुले मैदान में बागमुगलिया एक्सटेंशन क्षेत्र में सरिता सेतु के पास खाली पड़ी शासकीय भूमि पर जगह दी गई है. इस जमीन के ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजरी है,यहां पर चूने से लाइन डालकर […]

You May Like