भोपाल। कोलार तहसील की बावड़िया कला की झुग्गियों का गुरुवार को विस्थापन किया गया. जिनको खुले मैदान में बागमुगलिया एक्सटेंशन क्षेत्र में सरिता सेतु के पास खाली पड़ी शासकीय भूमि पर जगह दी गई है. इस जमीन के ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजरी है,यहां पर चूने से लाइन डालकर जगह दी जा रही है. यहां सभी का सामान भी भिजवा दिया गया है लेकिन इनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है. न ही इनको झुग्गी बनाने के लिए सामान दिया गया है ओर न ही इनके शौचालय की व्यवस्था की गई है, वहीं यहां से मुख्य मार्ग भी है,जिसकी वजह से वाहनों से दुघटनाएं बढ़ने की संभावनाएं रहेंगी. उधर, बाग मुगालिया एक्सटेंशन श्मशान घाट की जगह पर वृक्षारोपण किया गया है. शमशान घाट में अंतिम संस्कार में भाग लेने आने वालों की गाड़ी खड़ी करने की समस्या होगी.
इनका कहना है
कहीं तो शिफ्ट करना था, वहां जगह खाली है, और वहां पर कोई हाई टेंशन लाइन नहीं है.
यशवर्धन सिंह, तहसीलदार, कोलार तहसील
