ट्रंप ने ईरान पर सैन्य हमले 5 दिन के लिए टाले, अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत सकारात्मक

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी बातचीत को सकारात्मक और सार्थक बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जानकारी देते हुए कहा कि पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में चल रही शत्रुता को समाप्त करने को लेकर गहन, विस्तृत और रचनात्मक चर्चा हुई है।

ट्रंप के अनुसार, इन वार्ताओं के सकारात्मक रुख को देखते हुए उन्होंने रक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि ईरान के पावर प्लांट और ऊर्जा ढांचे पर प्रस्तावित सभी सैन्य हमलों को फिलहाल 5 दिनों के लिए स्थगित कर दिया जाए।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह फैसला जारी बैठकों की सफलता पर निर्भर करेगा और सप्ताहभर बातचीत जारी रहेगी। इस घटनाक्रम को मध्य पूर्व में तनाव कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Next Post

नियम तोड़ने वाले यात्री वाहनों पर 40,500 का जुर्माना, एक वाहन जब्त

Mon Mar 23 , 2026
जबलपुर: परिवहन आयुक्त उमेश जोगा एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर आरटीओ श्रीमती रिंकू शर्मा के नेतृत्व में नियमों का उल्लंघन कर संचालित यात्री वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान आरटीओ उड़नदस्ता टीम ने शहर में विभिन्न क्षेत्रों पर कार्रवाई की। जांच के दौरान वाहन […]

You May Like