नियम तोड़ने वाले यात्री वाहनों पर 40,500 का जुर्माना, एक वाहन जब्त

जबलपुर: परिवहन आयुक्त उमेश जोगा एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर आरटीओ श्रीमती रिंकू शर्मा के नेतृत्व में नियमों का उल्लंघन कर संचालित यात्री वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान आरटीओ उड़नदस्ता टीम ने शहर में विभिन्न क्षेत्रों पर कार्रवाई की। जांच के दौरान वाहन क्रमांक एमपी 04 पीए 0680 को आवश्यक दस्तावेजों की कमी और कर वंचन के कारण जब्त किया गया।

वहीं, वाहन क्रमांक एमपी 20 ई 6165 से 31,000 रुपए का राजस्व वसूला गया। इसके अलावा 7 अन्य वाहनों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। इस पूरे अभियान में कुल 40,500 रुपए का राजस्व वसूला गया, जिससे परिवहन विभाग की सख्ती स्पष्ट नजर आई। कार्रवाई के दौरान प्रभारी राजेंद्र साहू, परिवहन उप निरीक्षक अक्षय पटेल, परिवहन आरक्षक इम्तियाज हुसैन, पीयूष मरावी, सारंगधर महाले, उमाशंकर उपाध्याय, आशुतोष मोघे, धर्मेंद्र तोमर, धीरज खरे, शंकर झरिया सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा

Next Post

सीएम डॉ यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Mon Mar 23 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक वंदेमातरम के गायन के साथ शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।सूत्रों के अनुसार, इस कैबिनेट बैठक में प्रशासनिक सुधारों, विभिन्न विभागों […]

You May Like