नयी दिल्ली 24 फरवरी (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन बुधवार को दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर जम्मू कश्मीर जायेंगे। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को यहां बताया कि श्री राधाकृष्णन की जम्मू कश्मीर की यह पहली यात्रा होगी। यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति गुरुवार को श्रीनगर स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
