फिनलैंड के राजदूत किम्मो लाहेदेविर्ता ने ग्वालियर का दौरा किया

ग्वालियर। ग्वालियर शहर को आज सोमवार को फिनलैंड के राजदूत किम्मो लाहेदेविर्ता के स्वागत का अवसर प्राप्त हुआ। उनके साथ उनकी पत्नी सुश्री पिया काइकोनेन तथा सुश्री लिरिस माटा भी उपस्थित थीं। राजदूत किम्मो लाहेदेविर्ता जून 2023 से नई दिल्ली में फिनलैंड के दूतावास का नेतृत्व कर रहे हैं।

उनके सिंधिया कन्या विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्या श्रीमती निशि मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुश्री भारती सूद भी मौजूद रहीं। यह दौरा वैश्विक जुड़ाव और सहयोग की भावना का प्रतीक रहा। विद्यालय की छात्राओं ने एम्बेसडर किम्मो लाहेदेविर्ता को विद्यालय परिसर का विस्तृत भ्रमण कराया। इस दौरान उन्हें विद्यालय के शैक्षणिक ढांचे, सेवा पहल ‘ संकल्प’ तथा रोबोटिक्स लैब संकल्पना से अवगत कराया गया। राजदूत को विद्यालय की सामाजिक पहल ‘संकल्प’ के बारे में भी बताया गया। इस पहल के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य और सामुदायिक सेवा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरित किए जाते हैं।

Next Post

विधायिका में महिलाओं को आरक्षण 21 वीं सदी का सबसे बड़ा निर्णय : मोदी

Mon Apr 13 , 2026
नयी दिल्ली ,13 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण देने से संबंधित नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए लाये जाने वाले संशोधन विधेयक को 21 वीं सदी का सबसे बड़ा निर्णय करार देते हुए कहा कि यह पूरी […]

You May Like