स्वामित्व योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नायब तहसीलदार को प्रदेश स्तर पर मिला सम्मान

मऊगंज, ग्रामीण परिवारों को उनकी आवासीय भूमि का वैधानिक अधिकार दिलाने की दिशा में स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मऊगंज जिले ने प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. योजना के तहत आबादी भूमि की रजिस्ट्रियां निष्पादित कराने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मऊगंज जिले के नायब तहसीलदार उमाकांत शर्मा को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया. आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में आयोजित समारोह में प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, प्रमुख सचिव ई. रमेश कुमार और प्रमुख राजस्व आयुक्त श्रीमती निधि निवेदिता ने नायब तहसीलदार उमाकांत शर्मा को सम्मानित किया. यह सम्मान जिले में स्वामित्व योजना के तहत किए गए उल्लेखनीय कार्य और सर्वाधिक रजिस्ट्रियां निष्पादित कराने के लिए प्रदान किया गया.

कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे के नेतृत्व में जिले में स्वामित्व योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों को उनकी आवासीय संपत्ति के वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इस उपलब्धि में नायब तहसीलदार उमाकांत शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. वहीं पटवारी हल्का पन्नी के बृजेश मिश्रा को भी सम्मानित किया गया. राजस्व अधिकारियों और मैदानी अमले के समन्वित प्रयासों से मऊगंज को प्रदेश स्तर पर यह उपलब्धि हासिल हुई है.

Next Post

भारत ए ने पाकिस्तान को 313 रन पर रोका

Sun Nov 22 , 2026
दोहा, 22 नवम्बर (वार्ता) इंडिया ‘ए’ टीम पाकिस्तान को 49.2 ओवर में 313 रन पर रोकने से काफी खुश होगी। रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को ओपनर्स ने शानदार शुरुआत दी और पहले 8 ओवरों में 66 रन बना डाले। इसके बाद हसन नवाज ने 79 […]

You May Like