
भोपाल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली तथा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 29 मार्च को प्रातः 11:30 बजे कैरियर कॉलेज, भोपाल के सभागार में वृहद विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना है। शिविर में उपस्थित लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं तथा विभिन्न शासकीय विभागों जैसे राजस्व, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास और नगर निगम—द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को न केवल विधिक सहायता संबंधी जानकारी मिलेगी, बल्कि विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में भी सहायता प्रदान की जाएगी।
