दीवाल बनाने की बात पर दो पक्ष भिड़े, चार घायल

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत छितुरहा में दीवाल बनाने की बात पर दो पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक रंजीत यादव 33 वर्ष निवासी ग्राम छितुरहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका घर विंद्रावन यादव के घर के पास है विंद्रावन यादव ने उसकी जगह में उसके द्वारा वनवायी गयी बीम पर दीवार बना दी इसी बात पर उसने विंद्रावन यादव से कहा कि तुमने मेरी हद में दीवार क्यों बना ली तो विंद्रावन यादव, राजेन्द्र यादव, अन्नू यादव और राजा यादव सभी उसके साथ विवाद करने लगे, अन्नू यादव उसके साथ झूमाझपटी करने लगा राजेन्द्र यादव ने डंडे से हमलाकर सिर में चोट पहॅुचा दी.

उसके पिता कढ़ोरीलाल यादव बीच बचाव करने लगे तो राजा यादव उसके पिता के साथ झूमाझपटी करने लगा तथा विंद्रावन यादव ने लाठी से हमलाकर उसके पिता के सिर में चोट पहॅुचा दी। इसी प्रकार राजेन्द्र यादव 50 वर्ष निवासी छितुरहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर से लगकर रंजीत यादव का मकान है। घर में जीना के नीचे की दीवार बनायी थी इसी बात पर पड़ोस का रंजीत यादव आकर बोला कि तुमने मेरी हद मे दीवार क्यों बनायी है, उसने कहा कि उसने दीवार अपने घर के जीना के नीचे अपनी हद में बनाई है इसी बात को लेकर रंजीत यादव उसे एवं उसके लडक़े राजा यादव के साथ गाली गलौज करने लगा, रंजीत यादव ने डंडा से हमलाकर राजा को हाथ में चोट पहॅुचा दी, वह बीच बचाव करने लगा तो रंजीत यादव के पिता कढ़ोरीलाल यादव आकर उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचा दी।

Next Post

मोदी ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को दी बधाई

Sat Jan 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 जनवरी (वार्ता ) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य की जनता को बधाई दी और कहा कि बीते नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने ‘बीमारू’ श्रेणी से बाहर निकलकर ‘बेमिसाल’ प्रदेश बनने का गौरवपूर्ण सफर तय किया है। […]

You May Like