जलभराव से सड़क क्षतिग्रस्त,नाली भी गायब

सिंगरौली : नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 41 रूक्मणी सेवा समिति मार्ग के गेट पर ही सड़क के टूटने से घरों का बराबर पानी जमा रहता है। जहां राहगीरो को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है, वहीं नाली भी गायब है।दरसअल वार्ड क्रमांक 41 के रूक्मणी सेवा समिति के सिंगरौली हॉस्पिटल मार्ग के प्रवेश द्वार पर ही घरों का बराबर पानी सड़क पर जमा रहता है। सड़क में निरंतर जल भराव रहने से पिछले साल डामरीकरण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इतना ही नही सड़क में गड्ढे होने से बराबर जल भराव बना है।

जल भराव घरो का गंदा पानी बताया जा रहा है और यहां की एक साईड की नालियां भी गायब है। नाली बनी है कि नही इसे कोई भी बताने को तैयार नही है और यदि बनी है तो कहां गायब हो गई, इसका जवाब भी नही मिल रहा है। नाली के न होने से घरो के पानी का निकासी न होने के कारण सड़क पर निरंतर जमा हो रहा है। आने-जाने वाले लोग काफी परेशान हो रहे हैं,यह समस्या निरंतर बनी हुई है। इसका समाधान नही हो पा रहा है। कई वार्डवासियों ने नगर निगम के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुये कहा है कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी बखूबी से नही निभा रहे हैं।

Next Post

सावन सोमवार पर चित्रकूट में भीषण जाम, श्रद्धालु घंटों फंसे

Mon Aug 3 , 2026
चित्रकूट:चित्रकूट के कामदगिरि परिक्रमा मार्ग स्थित राम मोहल्ला के पास सावन सोमवार के अवसर पर सुबह से भीषण जाम लग गया। ऑटो और ई-रिक्शा की अव्यवस्थित आवाजाही के कारण श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और वाहन लंबे समय तक फंसे रहे। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से बेहतर यातायात व्यवस्था और भविष्य में ऐसी […]

You May Like