इंदौर में मंत्री तुलसीराम सिलावट ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

इंदौर:देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदौर में मुख्य समारोह महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी मैदान में गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली।

समारोह में विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट-गाइड सहित करीब 20 दलों ने अनुशासित कदमताल के साथ परेड में भाग लिया। बीएसएफ और प्रथम वाहिनी के बैंड ने देशभक्ति की धुनों से समारोह में उत्साह और राष्ट्रभक्ति का माहौल बना दिया।

Next Post

लाल किले पर Gen Z की धूम, पहली बार बदला प्रोटोकॉल

Sat Aug 15 , 2026
नई दिल्ली, भारत शुक्रवार 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। इस बार समारोह का मुख्य फोकस ‘युवा शक्ति’ और ‘विकसित भारत @2047’ पर है। साथ ही ‘वंदे मातरम’ के 150 […]

You May Like