डेटिंग ऐप फ्रॉड से सावधान: भोपाल साइबर क्राइम पुलिस की एडवाइजरी जारी

भोपाल। साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए बढ़ते ठगी और हनीट्रैप मामलों को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने बताया कि आजकल युवा नए लोगों से जुड़ने के लिए Tinder, Bumble और TrulyMadly जैसे ऐप्स का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन इन प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर साइबर अपराधी लोगों को आर्थिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान पहुंचा रहे हैं।

पुलिस ने सलाह दी है कि किसी भी प्रोफाइल पर तुरंत भरोसा न करें, मोबाइल नंबर, पता, बैंक डिटेल या निजी फोटो-वीडियो साझा न करें। अज्ञात व्यक्ति से वीडियो कॉल के दौरान सतर्क रहें, क्योंकि रिकॉर्डिंग का दुरुपयोग कर ब्लैकमेल किया जा सकता है। यदि किसी से मिलने जाएं तो सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाली जगह चुनें।

ठगी का शिकार होने पर तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं या हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें। पुलिस का कहना है
सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

Next Post

बिजावर में केन–बेतवा परियोजना को लेकर बढ़ा तनाव, गिरफ्तारी के बाद आंदोलन

Fri Feb 13 , 2026
छतरपुर। जिले के बिजावर क्षेत्र में केन–बेतवा लिंक परियोजना को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अब तीखा रूप लेता जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों और आदिवासी किसानों का आंदोलन और तेज हो गया। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष तहसील परिसर के बाहर […]

You May Like