भाजपा नेता के दफ्तर समेत 4 दुकानों के ताले टूटे, नकदी पार; इलाके में दहशत

मुलताई। शहर में भाजपा नेता के कार्यालय सहित चार दुकानों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी चोरी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नागपुर रोड स्थित भाजपा नेता नमन अग्रवाल के कार्यालय का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और अलमारी व दराज की तलाशी लेकर करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। इसके अलावा आसपास की तीन अन्य दुकानों के ताले भी तोड़े गए हैं, जहां से भी नगदी चोरी होने की बात सामने आई है। अन्य दुकानों से चोरी गई राशि का आकलन किया जा रहा है।

बताया गया है कि घटना के समय नमन अग्रवाल अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे, जिससे कार्यालय बंद था। सोमवार सुबह आसपास के दुकानदारों ने ताले टूटे हुए देखे तो पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति कार्यालय के अंदर घुसते हुए दिखाई दे रहा है। आरोपी ने अपना चेहरा गमछा और टोपी से ढक रखा था, जिससे उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

नापतौल विभाग को साइनाइड धमाके की धमकी, 16 सिलेंडरों की खबर से मचा हड़कंप

Mon Mar 16 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित नापतौल विभाग के आधिकारिक ईमेल पते पर धमकी भरा मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ईमेल में विभाग के कार्यालय में साइनाइड गैस से भरे सिलेंडर रखे होने और विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। ईमेल मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने इसकी सूचना वरिष्ठ […]

You May Like