नर्मदापुरम में शूटिंग कर रहीं हेली शाह ने नर्मदा में लगाई डुबकी, गाय को खिलाया चारा

मुंबई , 10 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम स्थित ऐतिहासिक सेठानी घाट पर अभिनेत्री हेली शाह इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग के दौरान हेली शाह ने नर्मदा नदी में डुबकी लगाने के साथ स्थानीय लोगों के बीच समय बिताया और गाय को चारा खिलाया। अभिनेत्री ने स्ट्रीट डॉग्स के साथ भी वक्त बिताया।सेठानी घाट पर शूटिंग के व्यस्त कार्यक्रम के बीच हेली ने नर्मदा नदी में स्नान किया और कुछ समय घाट पर बिताया। नर्मदा नदी के किनारे स्थित सेठानी घाट नर्मदापुरम के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में शामिल है।

हेली ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और उनके साथ सहजता से समय बिताया। हेली शाह की मौजूदगी से घाट पर लोगों में उत्सुकता देखने को मिली। पशु प्रेम के लिए जानी जाने वाली हेली ने गाय को चारा खिलाया और वहां मौजूद स्ट्रीट डॉग्स के साथ भी समय बिताया। शूटिंग के बीच उनका यह सहज अंदाज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। ‘गुल्लक’ में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाली हेली शाह अब अपनी आगामी वेब सीरीज के जरिए नए किरदार में नजर आएंगी। सीरीज की शूटिंग के लिए नर्मदापुरम की नर्मदा नदी, सेठानी घाट और आसपास के स्थानों को लोकेशन के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। फिल्मांकन के कारण स्थानीय लोगों में भी शूटिंग को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

.....

Next Post

दूसरे सोमवार को सवारी में चंद्रमौलेश्वर, मनमहेश रूप में दर्शन

Mon Aug 10 , 2026
उज्जैन। श्रावण मास में भगवान महाकाल की दूसरी सवारी सोमवार को उज्जैन में ठाठ-बाट से निकली। चांदी की पालकी में भगवान महाकाल के स्वरूप विराजित श्री चंद्रमौलेश्वर ने भक्तों को दिव्य दर्शन देकर अभिभूत किया। सभामंडप में परंपरागत पूजन-आरती संपन्न होने के बाद बाहर मुख्य प्रवेश द्वार पर सशस्त्र जवानों […]

You May Like