दिन में हो शादी और दिखावे से दूर रहें, प्री वेडिंग प्रथा नहीं 

मंदसौर। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी जिला राजपूत समाज संगठन के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा एवं होली मिलन समारोह में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में प्री वेडिंग प्रथा राजपूत समाज की परंपरा नही है शादी में होने वाले अतिरिक्त खर्च एवं दिखावे से दूर रहने जैसे अनेक प्रस्ताव पास करते हुए समाज जनों ने दिन में शादी करने की बात पर जोर दिया। प्री वेडिंग प्रथा का बहिष्कार करने का भी प्रस्ताव पास किया गया तथा बारात में सीमित संख्या में जाने तथा दिन में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न करने जैसे अनेक प्रस्ताव पास किए गए इस अवसर पर समाज के संरक्षक पूर्व विधायक सिसोदिया ने सामाजिक एकता से आगे बढऩे पर जोर देते हुए कहा कि वही समाज आगे बढक़र प्रगति करता है जिसमें आपसी सामंजस्य स्थापित हो और मिलजुल कर कार्य करें तथा ऐसे कार्य करें जिसे देखकर समाज के व्यक्ति संगठन पर गर्व महसूस करें।

Next Post

कांग्रेस के विचार को कमजोर करने की साजिश रच रही भाजपा: जीतू पटवारी

Sun Mar 30 , 2025
  *श्याम सुंदर यादव पुन: चुने गए इंटक के प्रदेश अध्यक्ष*   *ग्वालियर में इंटक के प्रांतीय अधिवेशन के दूसरे दिन मजदूरों से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा*   ग्वालियर। मध्यप्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के श्रम शिविर में चल रहे 22वें प्रांतीय अधिवेशन में दूसरे दिन मुख्य अतिथि की […]

You May Like