कार की टक्कर से स्कूटी सवार भाई-बहन घायल

सतना : जिले के नागौद क्षेत्र ममें एसडीओपी कार्यालय के सामने कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार भाई-बहन बुरी तरह घायल हो गए. जहां पर प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय सतना रेफर कर दिया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार नागौद निवासी राजललन बागरी की पुत्री कृष्णा बागरी अपने भाई राज के साथ स्कूटी पर सवार होकर ट्यूशन पढऩे के लिए जा रही थी.

बताया गया कि जैसे ही उनकी स्कूटी एसडीओपी कार्यालय के सामने पहुंची वैसे ही सामने से आ रही एक कार ने बुरी तरह टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी कार के अगले हिस्से में फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं स्कूटी सवार भाई बहन बुरी तरह घायल हो गए. घटना होती देख आस पास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल कृष्णा और राज को उपचार के लिए नागौद स्थित अस्पताल पहुंचाया.

जहां पर प्रथमिक उपचार करने के बाद दोनों की हालत को देखते हुए आगे के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सतना के लिए रेफर कर दिया गया. जिला चिकित्सालय में दोनों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है. वहीं स्थानीय लोगों द्वारा घेर लिए जाने के चलते कार चालक भागने में कामयाब नहीं हो सका. जिसके चलते पुलिस द्वारा कार को जब्त करने के साथ ही आरोपी कार चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

Next Post

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी मामले में सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस

Mon Oct 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत की गयी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया की पीठ ने श्री […]

You May Like