
छिंदवाड़ा। मेडिकल संबद्ध जिला अस्पता में 15 दिनों पूर्व आईसीयू में डाक्टरों की लापरवाही से दो मरीजों की मौत के मामले में चार डाक्टरों पर कार्रवाई की गई है। इस मामले में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए है। कार्रवाई के तहत दो डाक्टरों की 15-15दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है। वही दो डाक्टरों पर लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
दरअसल कुछ दिनों पूर्व जिला अस्पताल में डाक्टरों की लापरवाही से चैतु धुर्वे और इंद्राबाई पति सूरजलाल की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतकों के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया था। जिसके बाद इस मामले को कलेक्टर ने संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए थी। जिसमें एक जांच टीम बनाई गई थी। जांच टीम ने अपनी जांच के बाद रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी थी। कलेक्टर ने इस लापरवाही में डॉ डॉ एमपी यादव और योगेन्द्र राहंगडाले पर अनुशासनात्मक कार्रवाई और डॉ पकंज मिश्रा और डॉ फहीम खान का 15-15 दिन का वेतन रोकने निर्देश दिए है। वही इस मामले में नर्सिंग आफीसर श्रीमती दुर्गा नागवंशी और अर्चना डेहरिया पर एक-एक वेतन वृद्धि रोकने निर्देश दिए है।
गर्भ में शिशु की मौत पर तीन डॉ दोषी
इधर गायनिकी वार्ड में डाक्टरों की लापरवाही से ललिता पति अनमोल डोंगरे को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान गर्भ में शिशु की मौत हो गई। इस घटना को लेकर परिजनों ने हंगामा मचाया और शिकायत की। जिसके बादजांच में डॉ निधी मखीजा, डॉ दिव्या घाघरे और डॉ शिवारी साहू को दोषी पाया गया है। इन तीनों डाक्टर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने निर्देश दिए है।
