सिलवानी: जिला साहू समाज रायसेन के जिला अध्यक्ष पद पर केसराम साहू को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। देवनगर में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया मध्यप्रदेश तेलिक साहू सभा भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक एवं चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। निर्धारित समय में केवल एक नामांकन प्राप्त होने पर उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा देवी की महाआरती से हुई।
निवर्तमान अध्यक्ष बसंत साहू ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। लगभग 1300 मतदाताओं और सभी तहसील अध्यक्षों की सहभागिता से एकता का संदेश दिया गया। बैठक में 20 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया पर खेरी जयपुरा में निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही मुस्कान साहू की उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा भी की ।
