ग्वालियर:शक्ति तूफान का असर ग्वालियर में भी हुआ। आज रविवार सुबह होते ही ग्वालियर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। केरल में मानसून की झमाझम शुरू होने के बाद मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि ग्वालियर चम्बल में 15 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। आज रविवार सुबह ग्वालियर में तेज आंधी के साथ बारिश ने मौसम बदल दिया।
ग्वालियर स्थित मौसम विभाग वेधशाला के मुताबिक, अरब सागर में एक तूफान जिसे शक्ति नाम दिया गया है, वह एक्टिव होने वाला है. जिससे तेज बारिश होगी. चंबल के मौसम पर भी तूफान का असर होने की संभावना है. जिससे प्रदेश भी बारिश से तर हो जाएगा. अरब सागर के पूर्व-मध्य हिस्से में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. यह सिस्टम आने वाले 36 घंटों में और ताकतवर हो सकता है. बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पुष्टि की है कि पूर्वी-मध्य अरब सागर के ऊपर मंडरा रहा कम दबाव वाला क्षेत्र अगले 36 घंटों में डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है. चक्रवात ‘शक्ति’ के पश्चिमी तट की ओर बढ़ने की संभावना है. जिससे चंबल सहित मध्य प्रदेश में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान है.
