नर्मदापुरम। शहर में स्ट्रीट डॉग्स की संख्या बढ़ गई है। चौक चौराहे हो, मोहल्ले और गलियों में यह खुलेआम घूम रहे हैं। नगरपालिका के पास इन्हें पकड़ने के लिए कोई प्लान नहीं है। प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। कई बार इसकी प्लानिंग बनती है लेकिन काम नहीं होता है। स्ट्रीट डॉग्स द्वारा 2 महीने पहले ग्वालटोली लश्कर चौक निवासी अरुण यादव को स्ट्रीट डॉग्स ने काट लिया था । उसका इलाज चला पर कुछ दिन पहले से उसकी तबीयत खराब होने लगी। नवयुवक को पांडे नर्सिंग होम में एडमिट किया। उसे भोपाल के एम्स अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है पूरे शरीर में कुत्ते के काटने से इंफेक्शन हो गया था। इसके पहले भी शहर में ऐसी घटनाएं हुई है। आवारा डॉग्स की संख्या बढ़ रही है लेकिन शिकायत के बाद भी इन्हें पकड़ने पर ध्यान नहीं दिया जाता।
आवारा कुत्तों का आतंक: इलाज के बाद युवक की मौत
