मर्ग जांच में खुलासाः प्रकरण दर्ज, पति गिरफ्तार
जबलपुर:तिलवारा थाना अंतर्गत क्रेसर बस्ती जेडीए कॉलोनी में 24 जनवरी को पति से झगड़े के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं।जांच में हुआ खुलासा कि पति के अवैध संबंध थे। पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विदित हो कि श्रीमती शिवानी नामदेव 25 वर्ष निवासी क्रेसर बस्ती जेडीए कालोनी तिलवारा ने 24 जनवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।दौरान मर्ग जांच मृतिका श्रीमती शिवानी नामदेव के परिजनों के कथन लिये गये, पीएम रिपोर्ट प्राप्त की गई। मर्ग जांच में पाया गया कि शिवानी नामदेव (बेन) ने विनय नामदेव से वर्ष 2021 में अपनी मर्जी से विवाह किया था.
जिनका 14 माह का बेटा है शिवानी के पति विनय नामदेव द्वारा दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने के कारण शिवानी द्वारा पति को रोकटोक की जाती थी इस कारण पति विनय नामदेव का शिवानी से विवाद होता था, पति विनय शिवानी को मारपीट कर प्रताड़ित करता था । पति की प्रताड़ना से तंग आकर शिवानी नामदेव ने सुबह लगभग 8 बजे अपने घर क्रेसर बस्ती जेडीए कालोनी तिलवारा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।सम्पूर्ण जांच पर प्रकरण दर्ज कर पति विनय नामदेव 26 वर्ष निवासी चैकीताल वर्तमान पता जेडीए कालोनी क्रेसर बस्ती तिलवारा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।
