महाकाल का भांग श्रृंगार गिरा, ज्योतिषी बोले-यह अप्राकृतिक घटना के संकेत

उज्जैन। भगवान महाकाल भगवान का भांग शृंगार संध्या आरती से पहले अचानक गिर गया। यह घटना 18 अगस्त की शाम को हुई। इसका वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया। इस प्रकार की घटना पूर्व में भी हो चुकी है। लेकिन ज्योतिषि का कहना है कि यह अप्राकृतिक घटना के संकेत हो सकते हैं।

संध्या आरती से पहले बाबा महाकाल का पुजारी रोजाना ही भांग व ड्रायफू्रट्स आदि से विशेष श्रृंगार करते हैं। आरती से ठीक पहले अचानक से यह शृंगार गिर गया। पुजारियों ने तत्काल भगवान का वापस से शृंगार किया। इस घटना को लेकर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने कहा कि शृंगार गिरने के कई कारण होते हैं। गर्भगृह के अंदर मूर्ति व भूमि का प्राकृतिक वातावरण भी इसका एक प्रमुख कारण हो सकता है। साथ ही हो सकता है जिस समय शृंगार किया जा रहा हो धर्म का प्रभाव कम हो व शृंगार कर्ता का ध्यान बंटा हो। इस तरह की घटनाएं आने वाले समय में अप्राकृतिक घटनाओं के संकेत भी माने जा सकते हैं।

Next Post

श्रद्धालु की तबीयत बिगडऩे से मौत

Fri Aug 22 , 2025
उज्जैन। गुजरात से महाकाल दर्शन करने आए श्रद्धालु की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल लाया गया जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुजरात के बजनाकाठ, निवासी चंदू पिता मेवाजी ठाकुर 50 वर्ष अपने परिवारजनों के साथ गुरुवार को महाकाल दर्शन करने के साथ अन्य […]

You May Like

मनोरंजन