रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता दोहरायी, हाल की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्वों को ठहराया जिम्मेदार

नयी दिल्ली, 20 मई (वार्ता) रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए हाल की घटनाओं को लिए असामाजिक तत्वों की जम्मेदार ठहराया है।

रेलवे ने बुधवार को यहां एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हाल ही में विभिन्न ट्रेनों में आग लगने की घटनाएँ सामने आई हैं। भारतीय रेलवे द्वारा इन घटनाओं की जाँच की गई, जिसमें पाया गया कि कई मामलों में असामाजिक तत्वों की संलिप्तता रही है। रेलवे ने कहा कि राजस्थान में अमरपुरा स्टेशन के निकट एक ट्रेन में आग लगने की घटना किसी व्यक्ति द्वारा बिस्तर सामग्री जलाने की कोशिश के कारण हुई थी।

वहीं, हावड़ा में जिस ट्रेन में आग लगी थी, उसके शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद किया गया। कोटा में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में भी पहली आग की लपटें शौचालय से उठी थी। इसी तरह से सासाराम में खाली ट्रेन और खाली कोच थे। वहाँ कोई पावर जनरेटर नहीं था। इस घटना में सबसे अधिक संभावना है कि किसी ने अंदर जलती हुई वस्तु फेंकी हो।

रेलवे ने कहा कि भारतीय रेल ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा ऐसी घटनाओं में सघन जांच की जा रही है। रेल कर्मियों की तत्परता से अमरपुरा और हावड़ा की घटनाओं में बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों से अनुरोध है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 139 पर कॉल करें।

Next Post

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस ट्रक से टकरायी,एक मरा 20 घायल

Wed May 20 , 2026
मैनपुरी, 20 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनौली डिपो की रोडवेज बस महराजगंज से यात्रियों को लेकर […]

You May Like